,

ममता, मुस्कान और उत्साह से सजा मातृ दिवस समारोह : जी.जी.सी.ई.टी. सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने माताओं को किया सम्मानित

JP Bharat Shareधनबाद : GGCET St. Xavier’s International School में शनिवार को कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों द्वारा अपनी माताओं के सम्मान में भव्य मातृ दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रेम, उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को माता के त्याग, स्नेह और…

JP Bharat Share

धनबाद : GGCET St. Xavier’s International School में शनिवार को कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों द्वारा अपनी माताओं के सम्मान में भव्य मातृ दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रेम, उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ।

समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को माता के त्याग, स्नेह और उनके अमूल्य योगदान के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक वर्ग की शिक्षिकाओं एवं सबसे पहले पहुंची पांच माताओं द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वागत गीत, मनमोहक नृत्य और लघु नाटिकाओं की प्रस्तुति देकर अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। बच्चों की प्रस्तुति देखकर कई अभिभावक भावुक हो उठे।

कार्यक्रम में माताओं के लिए रैंप वॉक, बलून पंप एंड बर्स्ट, आंख पर पट्टी खेल, मां-बच्चे का नृत्य और रिवर्स रोल गतिविधि जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बच्चों ने अपने हाथों से बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड्स और पुष्पगुच्छ भेंट कर माताओं के प्रति आभार और स्नेह व्यक्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य Indranath Sinha ने कहा कि “मां जीवन की प्रथम शिक्षिका होती हैं और उनका निस्वार्थ प्रेम ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है।”

प्रतियोगिताओं के विजेता

बलून पंप एंड बर्स्ट प्रतियोगिता

प्रथम स्थान – कक्षा 2 की ओजस्वी कन्धवे की माता

रिवर्स रोल गतिविधि

प्रथम स्थान – कक्षा 4 की काव्य सिंह की माता

रैंप वॉक प्रतियोगिता

तृतीय स्थान – कक्षा 3 के रिद्धांक की माता

द्वितीय स्थान – कक्षा 2 की ओजस्वी कन्धवे की माता

प्रथम स्थान – कक्षा 5 की मनीषा आर्या की माता

कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को सम्मानित किया गया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस समारोह ने विद्यालय परिवार और अभिभावकों के बीच आत्मीयता और स्नेह के रिश्ते को और मजबूत बना दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports