,

समाहरणालय में दिवंगत अनुसेवक चंदा देवी की स्मृति में शोक सभा आ

JP Bharat Shareधनबाद : Dhanbad Collectorate में जन शिकायत कोषांग की अनुसेवक स्वर्गीय Chanda Devi के असामयिक निधन पर शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी Aditya Ranjan की उपस्थिति में आयोजित सभा में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि…

JP Bharat Share

धनबाद : Dhanbad Collectorate में जन शिकायत कोषांग की अनुसेवक स्वर्गीय Chanda Devi के असामयिक निधन पर शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी Aditya Ranjan की उपस्थिति में आयोजित सभा में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जानकारी के अनुसार स्व. चंदा देवी का निधन 8 मई 2026 को इलाज के दौरान हो गया था। उनके निधन की खबर से समाहरणालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि स्व. चंदा देवी कर्मठ, अनुशासनप्रिय और व्यवहार कुशल कर्मचारी थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखे तथा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया।

शोक सभा में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports