,

मतदाताओं की सुविधा के लिए समाहरणालय में हेल्प डेस्क शुरू, SIR-2026 को लेकर मिलेगी हर जानकारी

JP Bharat Shareधनबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धनबाद महानगर द्वारा झारखंड के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लागू किए जा रहे “Clustering & Restructuring System” के विरोध में बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर एवं पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में विशाल विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषद ने इस नई व्यवस्था को छात्र…

JP Bharat Share

धनबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धनबाद महानगर द्वारा झारखंड के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लागू किए जा रहे “Clustering & Restructuring System” के विरोध में बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर एवं पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में विशाल विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

परिषद ने इस नई व्यवस्था को छात्र विरोधी बताते हुए कहा कि इससे उच्च शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी। एबीवीपी के अनुसार क्लस्टरिंग सिस्टम लागू होने से छात्रों को अलग-अलग कॉलेजों में भटकना पड़ेगा, आर्थिक बोझ बढ़ेगा और नियमित पढ़ाई बाधित होगी। खासकर ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना और कठिन हो जाएगा।

प्रदेश समिति सदस्य अंशु तिवारी ने कहा कि सरकार शिक्षा सुधार के नाम पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था शिक्षा को जटिल, महंगी और अव्यवहारिक बना देगी तथा एबीवीपी किसी भी कीमत पर छात्र विरोधी नीति लागू नहीं होने देगी।

विभाग संयोजक सुधांशु गुप्ता ने कहा कि अलग-अलग कॉलेजों में विषयों के विभाजन से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी और गरीब छात्रों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने सरकार से इस नीति को तत्काल वापस लेने की मांग की।

धनबाद महानगर मंत्री कृष्ण हजरा ने कहा कि एबीवीपी लगातार छात्र हित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कॉलेजों की स्वायत्तता की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

पीके रॉय कॉलेज मंत्री श्यामली आनंद ने छात्राओं की सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि दूर-दराज के कॉलेजों में लगातार आवागमन छात्राओं के लिए गंभीर परेशानी बनेगा। उन्होंने कहा कि परिषद छात्राओं और विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष करेगी।

वहीं विश्वविद्यालय अध्यक्ष सचिन चंद्र ने कहा कि कई कॉलेजों एवं विभागों में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों को समाप्त करने का प्रस्ताव लाया जा रहा है। इससे भविष्य में शिक्षकों की भारी कमी हो सकती है और आरक्षण रोस्टर भी प्रभावित होगा। उन्होंने आशंका जताई कि कई विभाग कमजोर या निष्क्रिय हो सकते हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका गोराई, विभाग छात्रा प्रमुख गायत्री कृष्णण, महानगर संगठन मंत्री हरगोविंद पाठक, जयेश राठौर, बिट्टू मंडल, अमित तिवारी, अभय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports