,

मुकुन्दा में BCCL को जमीन हस्तांतरण का ग्रामीणों ने किया विरोध, आमसभा में प्रस्ताव खारिज

JP Bharat Shareतिसरा/बलियापुर: Baliapur प्रखंड के मुकुन्दा पंचायत भवन में शुक्रवार को उत्तर तिसरा-दक्षिण तिसरा विस्तारिकरण परियोजना के ओबी डंप के लिए जमीन हस्तांतरण को लेकर आमसभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता मुखिया Rinku Devi ने की। जानकारी के अनुसार, अपर समाहार्ता धनबाद एवं बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के पत्र के आलोक में मौजा मुकुन्दा…

JP Bharat Share

तिसरा/बलियापुर:

Baliapur प्रखंड के मुकुन्दा पंचायत भवन में शुक्रवार को उत्तर तिसरा-दक्षिण तिसरा विस्तारिकरण परियोजना के ओबी डंप के लिए जमीन हस्तांतरण को लेकर आमसभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता मुखिया Rinku Devi ने की।

जानकारी के अनुसार, अपर समाहार्ता धनबाद एवं बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के पत्र के आलोक में मौजा मुकुन्दा की करीब 4 एकड़ 42 डिसमिल जमीन बीसीसीएल को सशुल्क लीज बंदोबस्ती के तहत हस्तांतरित करने का प्रस्ताव रखा गया था। यह जमीन उत्तर तिसरा-दक्षिण तिसरा विस्तारिकरण परियोजना के ओबी डंप के लिए प्रस्तावित थी।

सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में प्रस्ताव का विरोध करते हुए बीसीसीएल को जमीन नहीं देने का निर्णय लिया। आमसभा से पहले पंचायत भवन के सामने ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया।

पंचायत समिति सदस्य Hiralal Modak ने कहा कि हाल खाता संख्या 429 के प्लॉट संख्या 3142 और 3245 गांव के लिए महत्वपूर्ण रास्ता है और इसे बीसीसीएल को देने पर ग्रामीणों ने असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते वे हमेशा मुकुन्दा के लोगों के साथ खड़े रहेंगे।

इस दौरान अंचल अधिकारी Murari Nayak, बीसीसीएल के उपमहाप्रबंधक आलम साहब, अंचल निरीक्षक आलोक राउत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सभा में श्रवण महतो, काली चरण महतो, संतोष मोदक, सुनील मोदक, अशोक मोदक, प्रेमराज महतो, नेपाल महतो, कांति रवानी, मधु महतो, परीक्षित महतो समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed