, ,

मुंबई में करंट लगने से धनबाद के युवक की मौत, जयनगर गांव में पसरा मातम; सांसद ढुल्लू महतो ने मुआवजे की मांग उठाई

JP Bharat Shareबरवाअड्डा (धनबाद): मुंबई में कार्यरत धनबाद के एक युवक की करंट लगने से मौत हो जाने के बाद बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान विकास कुमार महतो (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के अहिल्यानगर स्थित सद्गुरु इलेक्ट्रिकल्स ट्रेडर्स में…

JP Bharat Share

बरवाअड्डा (धनबाद): मुंबई में कार्यरत धनबाद के एक युवक की करंट लगने से मौत हो जाने के बाद बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान विकास कुमार महतो (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के अहिल्यानगर स्थित सद्गुरु इलेक्ट्रिकल्स ट्रेडर्स में बिजली मिस्त्री के पद पर कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार, विकास कुमार महतो रोज की तरह बिजली लाइन पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना तेज था कि वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन और साथ में काम कर रहे कर्मचारियों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक का शव एंबुलेंस के माध्यम से उसके पैतृक गांव जयनगर लाया गया। शनिवार को जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। गांव का माहौल गमगीन हो गया और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंचे।

मृतक विकास अपने पीछे पत्नी और तीन छोटी पुत्रियों को छोड़ गया है। परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य होने के कारण उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर आर्थिक संकट के बादल मंडराने लगे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो जयनगर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के डीजीपी से फोन पर बातचीत कर मामले की जानकारी दी तथा संबंधित कंपनी से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि झारखंड में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में युवाओं को दूसरे राज्यों में जाकर काम करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि काम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना कंपनियों की जिम्मेदारी है और इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

मौके पर समाजसेवी अभिषेक कुमार साव सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मृतक के परिवार को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed