मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के नवग्राम थाना क्षेत्र स्थित सुखी मोड़ के पास पुलिस ने अवैध देसी शराब के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 25 बोतल देसी शराब बरामद की गई और दो लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने शराब ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे एक टोटो वाहन को भी जब्त किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ASI मोहम्मद वाहेदुल इस्लाम को सूचना मिली थी कि टोटो के जरिए शराब की खेप ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने सुखी मोड़ पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा।
हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान बापन घोष (27) और बापन मार्जित के रूप में हुई है। दोनों नवग्राम थाना क्षेत्र के गोप गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
















