,

NEET पेपर लीक के विरोध में धनबाद में कांग्रेस का युवा आक्रोश मार्च, 8 जून को जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता

JP Bharat Shareधनबाद: NEET (यूजी) पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ अपना आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में 8 जून को धनबाद में युवा कांग्रेस की ओर से विशाल “युवा आक्रोश मार्च” निकाला जाएगा। इस मार्च का नेतृत्व उदयभान करेंगे। मार्च की शुरुआत…

JP Bharat Share

धनबाद: NEET (यूजी) पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ अपना आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में 8 जून को धनबाद में युवा कांग्रेस की ओर से विशाल “युवा आक्रोश मार्च” निकाला जाएगा। इस मार्च का नेतृत्व उदयभान करेंगे।

मार्च की शुरुआत आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के मुख्य द्वार से होगी और यह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक पहुंचेगा। कार्यक्रम में धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अलावा झारखंड के विभिन्न जिलों से कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र भाग लेंगे।

धनबाद परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में संतोष सिंह और कुमार गौरव ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड-बंगाल सीमा पर राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के स्वागत की विशेष तैयारी की गई है तथा लगभग पांच हजार कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET पेपर लीक प्रकरण ने देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। उनका कहना है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है और धनबाद का यह आक्रोश मार्च उसी अभियान का हिस्सा है।

नेताओं ने कहा कि यह रैली युवाओं की आवाज को मजबूती देगी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग को और बुलंद करेगी।

बताया गया कि राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान का 8 और 9 जून को दो दिवसीय धनबाद दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ संवाद भी करेंगे।

प्रेस वार्ता में आदित्य आनंद, नवनीत नीरज सिंह, बृजेंद्र प्रसाद सिंह तथा शमशेर आलम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports