,

नहाय-खाय पर धनबाद में छठ की धूम, पूर्व महापौर इंदु देवी और आशनी सिंह ने ग्रहण किया पारंपरिक प्रसाद

JP Bharat Shareधनबाद: लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। इस अवसर पर धनबाद की पूर्व महापौर इंदु देवी और राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की महामंत्री आशनी सिंह के साथ पारंपरिक छठ प्रसाद ग्रहण किया गया। इस दौरान छठ महापर्व की धार्मिक महत्ता, सामाजिक…

JP Bharat Share

धनबाद: लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। इस अवसर पर धनबाद की पूर्व महापौर इंदु देवी और राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की महामंत्री आशनी सिंह के साथ पारंपरिक छठ प्रसाद ग्रहण किया गया।

इस दौरान छठ महापर्व की धार्मिक महत्ता, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं पर चर्चा हुई। छठ पर्व में शुद्धता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का विशेष महत्व है।

नहाय-खाय के दिन व्रती स्नान कर घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई करते हैं। इसके बाद अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का सात्विक भोजन तैयार कर प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इसी के साथ चार दिवसीय छठ अनुष्ठान की शुरुआत होती है।

छठ के दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। इस महापर्व को लेकर धनबाद सहित पूरे झारखंड में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports