,

BiharNews:कार और स्कूल वैन की टक्कर में दो बच्चे घायल, कार के उड़े परखच्चे

JP Bharat Shareभागलपुर: बाईपास थाना क्षेत्र के दुमका मुख्य मार्ग स्थित होंडा शोरूम के समीप मंगलवार को एक कार और स्कूल मैजिक वैन के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो बच्चे घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों…

JP Bharat Share

भागलपुर: बाईपास थाना क्षेत्र के दुमका मुख्य मार्ग स्थित होंडा शोरूम के समीप मंगलवार को एक कार और स्कूल मैजिक वैन के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो बच्चे घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों के बीच टक्कर काफी तेज थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्कूल वैन में सवार दो बच्चों को चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार के मालिक की पहचान हुसैनाबाद, गुलाबबाग निवासी मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थानाध्यक्ष चनबीर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं स्थानीय लोगों ने दुमका मुख्य मार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports