,

साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला शातिर गिरफ्तार, धनबाद साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लोगों को झांसा देकर विभिन्न बैंकों में उनके नाम से खाते खुलवाता था और बाद में उन खातों से जुड़े एटीएम कार्ड एवं सिम कार्ड साइबर अपराधियों…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लोगों को झांसा देकर विभिन्न बैंकों में उनके नाम से खाते खुलवाता था और बाद में उन खातों से जुड़े एटीएम कार्ड एवं सिम कार्ड साइबर अपराधियों को बेच देता था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार गोराई के रूप में हुई है, जो तीसरा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी आम लोगों को बैंक खाता खुलवाने के बदले पांच हजार रुपये तक का लालच देता था। खाता खुलने के बाद वह उनसे एटीएम कार्ड और बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर का सिम अपने पास रख लेता था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी इन बैंक खातों, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड को साइबर अपराधियों को 20 से 25 हजार रुपये में बेच देता था। इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी और अन्य साइबर अपराधों में किया जाता था।

साइबर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुराना बरवाअड्डा थाना के सामने स्थित कृष्णा इंटरनेट कैफे में साइबर अपराध से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां से संतोष कुमार गोराई को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड तथा विभिन्न बैंकों के सात एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। जब्त सामग्री की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका उपयोग किन-किन साइबर अपराधों में किया गया है।

साइबर डीएसपी Pradeep Kumar Sao ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी तीसरा थाना में मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान करने में जुटी हुई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports