,

पीएम मोदी के जन्मदिन पर BJYM धनबाद महानगर ने हनुमान मंदिर में जलाए दीप

JP Bharat Shareधनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) धनबाद महानगर की ओर से सरायढेला स्थित स्टील गेट बजरंगबली मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगातार बारिश के बावजूद कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। BJYM धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंदिर…

JP Bharat Share

धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) धनबाद महानगर की ओर से सरायढेला स्थित स्टील गेट बजरंगबली मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगातार बारिश के बावजूद कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

BJYM धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में दीप जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर सरायढेला मंडल अध्यक्ष बसंती देवी, मोती महतो समेत भाजपा और युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने देश की प्रगति और जनकल्याण की कामना भी की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports