,

रणधीर वर्मा चौक पर CISF की कार्रवाई, कोयला लदी दो बाइक जब्त

JP Bharat Shareधनबाद: अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ CISF की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर गश्त के दौरान जवानों ने कोयला लदी दो मोटरसाइकिलों को जब्त किया। बताया गया कि दोनों बाइक पर 20 से अधिक बोरी कोयला लदा हुआ था। CISF जवानों को देखकर बाइक सवार मौके…

JP Bharat Share

धनबाद: अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ CISF की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर गश्त के दौरान जवानों ने कोयला लदी दो मोटरसाइकिलों को जब्त किया।

बताया गया कि दोनों बाइक पर 20 से अधिक बोरी कोयला लदा हुआ था। CISF जवानों को देखकर बाइक सवार मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद जवानों ने दोनों मोटरसाइकिलों और उस पर लदे कोयले को कब्जे में ले लिया।

CISF की ओर से दोनों वाहनों को MMDR एक्ट के तहत जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब जांच की जा रही है कि बरामद कोयला कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

कार्रवाई के बाद CISF अवैध कोयला परिवहन से जुड़े मामले की जांच में जुटी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports