,

साइबर अपराध के खिलाफ कुल्टी में पुलिस का बड़ा अभियान, कई ठिकानों पर छापेमारी

JP Bharat Shareकुल्टी/आसनसोल: साइबर अपराध के खिलाफ आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कुल्टी थाना क्षेत्र के बराकर इलाके के दासपाड़ा और हॉस्पिटल रोड स्थित रुईदास पाड़ा में पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। अभियान का नेतृत्व ACP कुल्टी जावेद हुसैन ने किया। कार्रवाई में कुल्टी थाना प्रभारी अशोक…

JP Bharat Share

कुल्टी/आसनसोल: साइबर अपराध के खिलाफ आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कुल्टी थाना क्षेत्र के बराकर इलाके के दासपाड़ा और हॉस्पिटल रोड स्थित रुईदास पाड़ा में पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की।

अभियान का नेतृत्व ACP कुल्टी जावेद हुसैन ने किया। कार्रवाई में कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिंघा महापात्र, बराकर थाना प्रभारी, नियामतपुर थाना प्रभारी और शक्तिगढ़िया थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे।

संदिग्ध ठिकानों पर की गई तलाशी

पुलिस टीम ने साइबर अपराध से जुड़े मामलों में संदिग्ध लोगों के संभावित ठिकानों और घरों की तलाशी ली। पुलिस कार्रवाई की भनक लगने के बाद कुछ संदिग्धों के मौके से फरार होने की बात सामने आई है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामग्री अपने कब्जे में ली है। बरामद दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

साइबर नेटवर्क की जांच तेज

पुलिस अब बरामद सामग्री के आधार पर साइबर अपराध से जुड़े संभावित नेटवर्क और उसमें शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है। कुल्टी क्षेत्र में साइबर अपराध से जुड़ी गतिविधियों को लेकर संवेदनशील इलाकों पर निगरानी बढ़ाई गई है।

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के बाद इलाके में संदिग्ध साइबर गतिविधियों से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports