,

SNMMCH में बिजली व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, नया फीडर और सब-स्टेशन बनेगा

JP Bharat Shareधनबाद : Shaheed Nirmal Mahto Medical College and Hospital में अब निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी पहल शुरू कर दी गई है। गुरुवार को विद्युत और वर्क्स विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर अस्पताल की मौजूदा बिजली व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश जारी किए। निरीक्षण के…

JP Bharat Share

धनबाद : Shaheed Nirmal Mahto Medical College and Hospital में अब निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी पहल शुरू कर दी गई है। गुरुवार को विद्युत और वर्क्स विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर अस्पताल की मौजूदा बिजली व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एस.के. कश्यप ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द अलग फीडर निकालकर अस्पताल को नया बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके तहत पीएमसीएच सब-स्टेशन से नया फीडर जोड़ने की योजना बनाई गई है, जिससे अस्पताल को नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

अधिकारियों ने बताया कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए अलग सब-स्टेशन बनाने की भी तैयारी की जा रही है। इसके लिए कई संभावित स्थानों का निरीक्षण किया गया है और जमीन उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

फिलहाल पीएमसीएच सब-स्टेशन तीन अलग-अलग स्रोतों — हीरापुर, आमाघाटा और पाथरडीह सब-स्टेशन से जुड़ा हुआ है। वर्तमान में अस्पताल को हीरापुर सब-स्टेशन से बिजली मिल रही है, जबकि जल्द ही आमाघाटा और पाथरडीह स्रोतों को भी जोड़ा जाएगा। इससे किसी एक लाइन में खराबी आने पर दूसरे स्रोत से तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकेगी।

अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद अस्पताल में बिजली संकट की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी, जिससे मरीजों और स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports