नई दिल्ली : Narendra Modi आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह संबोधन ऐसे समय में आ रहा है, जब महिला आरक्षण बिल लोकसभा से पारित नहीं हो सका है, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने विपक्ष के रवैये पर नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष के रुख को महिलाओं के हितों के खिलाफ बताया और इसे एक बड़ी राजनीतिक भूल करार दिया।
बैठक के दौरान पीएम मोदी ने यह भी संकेत दिया कि इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाया जाएगा, ताकि लोगों को विपक्ष की सोच के बारे में अवगत कराया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष अपने रुख को सही ठहराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इसका असर आने वाले समय में दिखेगा।
👉 अब सभी की नजरें आज रात होने वाले इस संबोधन पर टिकी हैं, जहां उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री महिला आरक्षण और मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर खुलकर अपनी बात रखेंगे।
ये भी पढ़ें:-धनबाद: होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी, शहर में रहना हुआ महंगा
Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E
















