धनबाद पुलिस बल को और सशक्त बनाने की दिशा में आज पुलिस केंद्र धनबाद में नवनिर्मित मैगजीन शस्त्रागार का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर Aditya Ranjan और Prabhat Kumar ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।
उद्घाटन के मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि जिले में लगातार संसाधनों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इस नए शस्त्रागार के निर्माण से पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में पुलिस लाइन में रहने और काम करने की सुविधाओं में और सुधार किया जाएगा।
वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पूरे जिले का शस्त्रागार पुलिस केंद्र में ही स्थित है, जहां हथियारों का रखरखाव और मेंटेनेंस किया जाता है। नए मैगजीन शस्त्रागार के बनने से हथियारों और गोला-बारूद के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।














