धनबाद:
धनबाद के Bank More स्थित बाजार में एक मोबाइल दुकान से चोरी की घटना सामने आई है। साहू मोबाइल शॉप में एक युवक मोबाइल लेकर फरार हो गया, जिसकी पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दुकान संचालक शुभम कुमार के अनुसार, संदिग्ध युवक आराम से दुकान में आया और मौका मिलते ही मोबाइल लेकर भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा है। मामले को लेकर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस जांच में जुट गई है।
दुकानदार ने आरोपी से अपील की है कि वह स्वयं आगे आकर मोबाइल वापस कर दे, अन्यथा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इधर, दुकान संचालक ने आरोपी की पहचान बताने वाले को ₹5000 इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान अभिषेक निषाद के रूप में हुई है, जो भूली ए ब्लॉक क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है और पिछले दो महीनों से अपने घर से फरार है। फिलहाल उसके गोमो इलाके में रहने की सूचना मिल रही है।
📞 संपर्क नंबर:
8340482742
7079555500
7292997939
















