,

राजगंज रोड रेस में रांची की ममता और गिरिडीह के पवन ने मारी बाजी

JP Bharat Shareधनबाद: नवयुवक एकता संघ, राजगंज की ओर से आयोजित वार्षिक रोड रेस प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। युवतियों की 3 किलोमीटर और युवकों की 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। 3 किलोमीटर में ममता कुमारी प्रथम युवतियों की 3 किलोमीटर दौड़ में रांची के खेलगांव की ममता कुमारी ने पहला…

JP Bharat Share

धनबाद: नवयुवक एकता संघ, राजगंज की ओर से आयोजित वार्षिक रोड रेस प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। युवतियों की 3 किलोमीटर और युवकों की 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया।
3 किलोमीटर में ममता कुमारी प्रथम
युवतियों की 3 किलोमीटर दौड़ में रांची के खेलगांव की ममता कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। चंदनकियारी की हीरा सांघा दूसरे और डिगवाडीह की मोनिका तीसरे स्थान पर रहीं।
वहीं, युवकों की 5 किलोमीटर दौड़ में गिरिडीह के महेशमुंडा निवासी पवन सिंह विजेता बने। आसनसोल के मो. फहीम ने दूसरा और रांची के जानकी कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कांको-धारकिरो से राजगंज हाईस्कूल तक हुई दौड़
प्रतियोगिता कांको-धारकिरो से राजगंज हाईस्कूल तक सड़क मार्ग पर आयोजित की गई। प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए राजगंज पुलिस के जवानों के साथ आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। दौड़ के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई थी।
अतिथियों ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन
प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि गिरधारी महतो, बड्स गार्डेन स्कूल के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया, जेएलकेएम नेता गौतम महतो और डॉ. दिलीप गोप ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में अशोक महतो, अमित शर्मा, आकाश हरि, शुभम कुमार, राजीव कुमार, नितेश कुमार, आलोक गौतम, शशि चौरसिया, अभिषेक कुमार, विवेक कुमार, रंजीत कुमार, दीपक कुमार और मुकेश यादव समेत आयोजन समिति के सदस्यों की भूमिका रही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports