,

चंद्रपुरा में मंदिर और दुकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareबोकारो/चंद्रपुरा: चंद्रपुरा पुलिस ने जगरनाथ मंदिर और एक दुकान में हुई चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार (21) और उदय कुमार (26) के रूप में हुई है। चोरी का सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर…

JP Bharat Share

बोकारो/चंद्रपुरा: चंद्रपुरा पुलिस ने जगरनाथ मंदिर और एक दुकान में हुई चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार (21) और उदय कुमार (26) के रूप में हुई है।

चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान बरामद किए हैं। बरामद सामान में बैटरी, ड्रिल मशीन, हथौड़ी, तांबे का तार, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और बिस्कुट के पैकेट समेत अन्य सामग्री शामिल है।

3-4 अक्टूबर की रात हुई थी घटना

पुलिस के अनुसार 3-4 अक्टूबर की रात जगरनाथ मंदिर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। इस दौरान मंदिर में लगे CCTV को भी क्षतिग्रस्त किए जाने की बात सामने आई थी। इसके अलावा चोरी की अन्य घटनाओं को लेकर भी मामला दर्ज किया गया था।

घटना के बाद गठित छापेमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब बरामद सामान और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports