,

राजकमल के छह विद्यार्थियों ने CA परीक्षा में लहराया परचम, विद्यालय में खुशी की लहर

JP Bharat Shareधनबाद: मई 2026 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षा में Rajkamal Saraswati Vidya Mandir के छह विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य Sumant Kumar Mishra ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते…

JP Bharat Share

धनबाद: मई 2026 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षा में Rajkamal Saraswati Vidya Mandir के छह विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।

विद्यालय के प्राचार्य Sumant Kumar Mishra ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट समर्पण के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह सफलता वर्षों की मेहनत, निरंतर अध्ययन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

CA परीक्षा में सफल विद्यार्थियों में Diksha Agrawal ने सिटी रैंक-03 तथा Muskan Mittal ने सिटी रैंक-04 प्राप्त किया। इसके अलावा Vishal Sao, Priya Sinha, Ayush Agrawal और Piyush Agrawal ने भी परीक्षा में सफलता हासिल की।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अभी अन्य सफल विद्यार्थियों की जानकारी एकत्र की जा रही है, जिससे सफल छात्रों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि अब तक विद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थी CA परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चुके हैं और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक Shankar Dayal Budhia, अध्यक्ष Vinod Tulsyan, उपाध्यक्ष Ravindra Kumar Patnia, सचिव Sanjeev Agrawal सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports