,

राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य जूडो चैंपियनशिप में जीते 4 पदक

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड राज्य जूडो चैंपियनशिप में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन कोडरमा के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में किया गया था। प्रतियोगिता में काव्यांस कुमार ने स्वर्ण पदक, बिष्णु कुमार सिंह ने रजत…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड राज्य जूडो चैंपियनशिप में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन कोडरमा के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में किया गया था।

प्रतियोगिता में काव्यांस कुमार ने स्वर्ण पदक, बिष्णु कुमार सिंह ने रजत पदक, जबकि प्रशांत हेंब्रम और दिवाकर कुमार शर्मा ने कांस्य पदक जीते। स्वर्ण पदक विजेता काव्यांस कुमार राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि विद्यार्थियों का पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करना गर्व की बात है।

विद्यालय के अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, सचिव संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, सह सचिव दीपक रुइया, उप प्राचार्य मनोज कुमार, प्रभारी कमल नयन और पार्थ सारथी सरकार सहित अन्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports