,

धनबाद: वासेपुर रेलवे ओवरब्रिज पर 4 महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में आवाजाही करने को मजबूर लोग

JP Bharat Shareधनबाद: वासेपुर रेलवे ओवरब्रिज पर पिछले करीब चार महीने से स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण पुल पर अंधेरा पसरा हुआ है। त्योहारों के दौरान सड़कों पर बढ़ती आवाजाही के बीच रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार,…

JP Bharat Share

धनबाद: वासेपुर रेलवे ओवरब्रिज पर पिछले करीब चार महीने से स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण पुल पर अंधेरा पसरा हुआ है। त्योहारों के दौरान सड़कों पर बढ़ती आवाजाही के बीच रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से स्ट्रीट लाइट खराब होने के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। रात के समय पुल से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द खराब स्ट्रीट लाइट ठीक कराने तथा पुल पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान होने से दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सकता है।

अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या पर कब संज्ञान लेता है और वासेपुर रेलवे ओवरब्रिज पर रोशनी की व्यवस्था कब बहाल होती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports