,

राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में जी.डी. गोयनका धनबाद के खिलाड़ियों ने जीते 9 पदक

JP Bharat Shareधनबाद: जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 16वीं झारखंड राज्य रोलर स्केटिंग, स्केटबोर्डिंग एवं आर्टिस्टिक स्केटिंग प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। विद्यालय के खिलाड़ियों ने लगातार तीसरे वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी सफलता दोहराई। रांची के खेलगांव में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर…

JP Bharat Share

धनबाद: जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 16वीं झारखंड राज्य रोलर स्केटिंग, स्केटबोर्डिंग एवं आर्टिस्टिक स्केटिंग प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। विद्यालय के खिलाड़ियों ने लगातार तीसरे वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी सफलता दोहराई।

रांची के खेलगांव में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में रुद्रांश शर्मा ने 3 स्वर्ण पदक, प्रिशा ओझा ने 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक हासिल किया। वहीं नव्या गुप्ता ने 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीते।

तीनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के आधार पर 64वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए झारखंड टीम में जगह बनाई है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 5 से 15 दिसंबर तक बेंगलुरु में आयोजित होगी।

विद्यालय प्रबंधन और प्राचार्या ने खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports