राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला संसद में गूंजेगा, मानसून सत्र में कांग्रेस उठाएगी मुद्दा

JP Bharat Shareनई दिल्ली: अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला अब संसद के आगामी मानसून सत्र में भी गूंजने की संभावना है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का ऐलान करते हुए सरकार से जवाब मांगने की बात कही है। कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि राम…

JP Bharat Share

नई दिल्ली: अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला अब संसद के आगामी मानसून सत्र में भी गूंजने की संभावना है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का ऐलान करते हुए सरकार से जवाब मांगने की बात कही है।

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान से जुड़ा मामला करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना से देशभर के श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और केंद्र सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उनका कहना है कि कांग्रेस इस मुद्दे को संसद में पूरी मजबूती से उठाएगी।

इससे पहले कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने सुझाव दिया कि जांच सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए, ताकि पूरे मामले की पारदर्शी तरीके से जांच हो सके।

राजीव शुक्ला ने आरोप लगाया कि मामले में केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि पूरे प्रकरण की व्यापक जांच आवश्यक है। उन्होंने संबंधित ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए उसमें सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में जांच एजेंसियां पहले से कार्रवाई कर रही हैं। इस बीच कांग्रेस द्वारा संसद में इस मुद्दे को उठाने की घोषणा के बाद आगामी मानसून सत्र में इस विषय पर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports