,

रांची में 11 सितंबर को छात्रों का विशाल पैदल मार्च, बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकलेगी पदयात्रा

JP Bharat Shareरांची: राज्य की नियुक्ति प्रक्रिया में कथित धांधली, अनियमितता और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ गुरुवार शाम रांची पहुंचेगी। इसके बाद शुक्रवार, 11 सितंबर को राजधानी में छात्रों और युवाओं की ओर से विशाल पैदल मार्च निकाला जाएगा। जानकारी के अनुसार, पदयात्रा मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू होकर…

JP Bharat Share

रांची: राज्य की नियुक्ति प्रक्रिया में कथित धांधली, अनियमितता और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ गुरुवार शाम रांची पहुंचेगी। इसके बाद शुक्रवार, 11 सितंबर को राजधानी में छात्रों और युवाओं की ओर से विशाल पैदल मार्च निकाला जाएगा।

जानकारी के अनुसार, पदयात्रा मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू होकर करमटोली चौक, लालपुर चौक और कोकर होते हुए भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल तक पहुंचेगी। यहां उलगुलान के महानायक को श्रद्धांजलि देने के बाद यात्रा जेल मोड़ होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचेगी, जहां युवा अपनी मांगों को लेकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराएंगे।

आयोजकों के अनुसार, इस दौरान छात्र करीब 7 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करेंगे और राज्य के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों युवाओं के शामिल होने की संभावना है।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने इसे युवाओं के भविष्य, सम्मान और अधिकार से जुड़ी लड़ाई बताया। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।

बताया गया कि ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ 24 अगस्त 2026 को रामगढ़ के नेमरा से शुरू हुई थी और विभिन्न जिलों से गुजरते हुए अब रांची पहुंच रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports