रांची: लोअर बाजार थाना पुलिस ने कब्रिस्तान हाटा स्थित एक दुकान से करीब 1600 किलो एसी कॉपर वायर चोरी के मामले में मोहम्मद आरिफ उर्फ नेपाली (25) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 1600 किलो कॉपर वायर, एक इन्वर्टर और एक बैटरी बरामद की गई है। उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
वहीं, पुलिस ने एक अन्य मामले में वारंटी मुस्तफा उर्फ मिस्टर को भी गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
















