,

रांची में हाईवे किनारे खड़े भारी वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई, लगाया जुर्माना

JP Bharat Shareरांची: शहर के प्रमुख मार्गों और हाईवे किनारे लापरवाही से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान नेवरी गोलचक्कर, तिलता चौक समेत कई इलाकों में सड़क किनारे खड़े कई भारी वाहन मिले। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया। साथ ही वाहन चालकों को सड़क…

JP Bharat Share

रांची: शहर के प्रमुख मार्गों और हाईवे किनारे लापरवाही से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान नेवरी गोलचक्कर, तिलता चौक समेत कई इलाकों में सड़क किनारे खड़े कई भारी वाहन मिले।

पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और हाईवे या मुख्य सड़कों के किनारे वाहनों को लापरवाही से खड़ा नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े रहने से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports