,

रांची में सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, प्रोजेक्ट भवन में हुआ समारोह

JP Bharat Shareरांची : धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में सोमवार को इंटर और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री Hemant Soren, वित्त मंत्री Radhakrishna Kishore और श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री Sanjay Prasad Yadav की मौजूदगी में चयनित अभ्यर्थियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति…

JP Bharat Share

रांची : धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में सोमवार को इंटर और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री Hemant Soren, वित्त मंत्री Radhakrishna Kishore और श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री Sanjay Prasad Yadav की मौजूदगी में चयनित अभ्यर्थियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड में मानव संसाधन को मजबूत करना और विकास की गति को तेज करना है। उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के बाद जिस गति से विकास होना चाहिए था, वह नहीं हो पाया, लेकिन वर्तमान सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पाने वाले शिक्षक अब सरकार का हिस्सा बनकर गांव-गांव तक शिक्षा और विकास की पहुंच सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कुपोषण को “महाअभिशाप” बताते हुए इसके खिलाफ सामूहिक रूप से लड़ने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही महिला सशक्तिकरण और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि यह सफलता अभ्यर्थियों के धैर्य, संघर्ष और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य से पलायन रोकने और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

वहीं नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सहायक आचार्यों ने खुशी जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed