,

टुंडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील

JP Bharat Shareटुंडी (धनबाद) : आगामी बकरीद ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर टुंडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी उमा शंकर ने की। बैठक में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और दोनों समुदायों के…

JP Bharat Share

टुंडी (धनबाद) : आगामी बकरीद ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर टुंडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी उमा शंकर ने की। बैठक में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और दोनों समुदायों के गणमान्य लोग शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और अमन का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। साथ ही चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की साइबर सेल लगातार निगरानी कर रही है।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि कुर्बानी के दौरान सरकारी नियमों और गाइडलाइंस का पालन करें तथा सार्वजनिक स्थलों पर ऐसी कोई गतिविधि न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। त्योहार के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने और गंदगी नहीं फैलाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक में मौजूद स्थानीय मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि टुंडी क्षेत्र में हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब कायम रही है और इस बार भी सभी समुदाय मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएंगे।

प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और गश्त बढ़ाने की बात भी कही। बैठक में अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल, शांति समिति के सदस्य, विभिन्न अखाड़ों और कमेटियों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports