,

dhanbad जनजाति दिवस पर यात्रियों को राहत, तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा

JP Bharat Shareधनबाद : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जनजाति दिवस के अवसर पर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन एक-एक ट्रिप के लिए किया जाएगा, जिससे दिल्ली, आनंद विहार, रांची, टाटा और हावड़ा रूट के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।…

JP Bharat Share

धनबाद : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जनजाति दिवस के अवसर पर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन एक-एक ट्रिप के लिए किया जाएगा, जिससे दिल्ली, आनंद विहार, रांची, टाटा और हावड़ा रूट के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 08183 टाटा-आनंद विहार जनजाति दिवस स्पेशल का परिचालन 23 मई 2026 को किया जाएगा, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 08184 आनंद विहार-टाटा जनजाति दिवस स्पेशल 25 मई 2026 को चलेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 08639 रांची-दिल्ली जनजाति दिवस स्पेशल 23 मई 2026 को रवाना होगी और गाड़ी संख्या 08640 दिल्ली-रांची जनजाति दिवस स्पेशल 25 मई 2026 को संचालित की जाएगी।

वहीं गाड़ी संख्या 08057 हावड़ा-नई दिल्ली जनजाति दिवस स्पेशल 22 मई 2026 को चलेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 08058 नई दिल्ली-हावड़ा जनजाति दिवस स्पेशल 25 मई 2026 को परिचालित होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिलेगी और त्योहार एवं यात्रा सीजन के दौरान बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

यह जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ द्वारा दी गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports