,

सारथी स्थापना दिवस उत्सव – सह जलवायु अखड़ा 2026” का सफल आयोजन

JP Bharat Shareधनबाद : सारथी – झारखंड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर “जलवायु अखड़ा 2026” कार्यक्रम का आयोजन बलियापुर रोड स्थित लिटिल बटरफ्लाई प्री स्कूल परिसर में उत्साह एवं व्यापक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन सारथी नेटवर्क से जुड़ी 15 सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम…

JP Bharat Share

धनबाद : सारथी – झारखंड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर “जलवायु अखड़ा 2026” कार्यक्रम का आयोजन बलियापुर रोड स्थित लिटिल बटरफ्लाई प्री स्कूल परिसर में उत्साह एवं व्यापक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन सारथी नेटवर्क से जुड़ी 15 सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उषा महतो, शंकर रवानी, अरुण राय एवं राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस आयोजन में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सामुदायिक कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, न्यायपूर्ण बदलाव, सतत आजीविका, पर्यावरण संरक्षण एवं समुदाय आधारित विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक संवाद को मजबूत करना था।

चर्चा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ता दबाव, बदलती आजीविका एवं पर्यावरणीय चुनौतियों का सबसे अधिक प्रभाव ग्रामीण और वंचित समुदायों पर पड़ रहा है। ऐसे समय में स्थानीय नेतृत्व और समुदाय आधारित पहलों को मजबूत करना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में जल संरक्षण, टिकाऊ खेती, स्वदेशी उपायों को बढ़ावा, नवीकरणीय ऊर्जा, सतत परिवहन और सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने स्थानीय स्तर पर सामूहिक प्रयासों को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर “सारथी” नेटवर्क की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि यह झारखंड के विभिन्न सामाजिक संगठनों का साझा मंच है, जो न्यायपूर्ण, हरित एवं समावेशी विकास की दिशा में कार्य कर रहा है। नेटवर्क समुदायों को सशक्त बनाने, नीति संवाद को बढ़ावा देने तथा जलवायु-संवेदनशील विकास मॉडल को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मगधेश कुमार, अर्पिता अग्रवाल, गणेश शर्मा, पप्पू पंडित, बिनोद महतो, दीपा रवानी, बेबी प्रियंका, भारती दुबे, प्रियदर्शनी यादव, मालती देवी एवं रमेश महतो का सराहनीय योगदान रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports