,

धनबाद के रेलवे ग्राउंड में सबसे बड़ी नमाज, हजारों लोगों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

JP Bharat Shareधनबाद के रेलवे ग्राउंड में सबसे बड़ी नमाज, हजारों लोगों ने मांगी अमन-चैन की दुआ धनबाद : ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के अवसर पर धनबाद जिले के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई। इस मौके पर नमाजियों ने देश की खुशहाली, बरकत, अमन और चैन की दुआ…

JP Bharat Share

धनबाद के रेलवे ग्राउंड में सबसे बड़ी नमाज, हजारों लोगों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

धनबाद : ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के अवसर पर धनबाद जिले के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई। इस मौके पर नमाजियों ने देश की खुशहाली, बरकत, अमन और चैन की दुआ मांगी।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि जिलेभर में त्योहार पूरे उल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

प्रशासन की ओर से सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। वहीं कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई। प्रशासन के अनुसार कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना या शिकायत की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

धनबाद नगर निगम की टीम द्वारा साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारी की गई थी, जिससे नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिले में सबसे बड़ी नमाज धनबाद के रेलवे ग्राउंड में अदा की गई, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ सजदा कर ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा की। नमाज के दौरान सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला।

रेलवे ग्राउंड में जामा मस्जिद के इमाम ने नमाज अदा कराई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ईद-उल-अज़हा त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने लोगों से समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। रेलवे ग्राउंड के अलावा गोविंदपुर, झरिया, कुसुंडा, भुली, बलियापुर, लोयाबाद, सरायढेला और बैंक मोड़ समेत जिले के विभिन्न इलाकों की मस्जिदों और ईदगाहों में भी नमाज अदा की गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports