,

धनबाद में होमगार्ड बहाली का सातवां दिन, युवाओं का जोश हाई

JP Bharat Shareधनबाद के बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के सातवें दिन गोविंदपुर प्रखंड के पुरुष अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। सुबह से ही मैदान में युवाओं का जोश और उत्साह देखने लायक रहा। भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए हर चरण की…

JP Bharat Share

धनबाद के बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के सातवें दिन गोविंदपुर प्रखंड के पुरुष अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। सुबह से ही मैदान में युवाओं का जोश और उत्साह देखने लायक रहा।

भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए हर चरण की सीसीटीवी और वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चयन पूरी तरह योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर ही किया जाएगा।

अभ्यर्थियों ने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी विभिन्न शारीरिक परीक्षाओं में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। मैदान में प्रवेश से पहले सभी के दस्तावेजों की सघन जांच भी की गई।

पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मौके पर वरीय अधिकारी और मेडिकल टीम तैनात रही, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता दी जा सके। साथ ही बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

⚡ ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए

अभी हमारे WhatsApp News Group में जुड़ें 👇

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/EGNkSCSKzHjGvj2kkp53aE?mode=gi_t

 

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे YouTube चैनल से जुड़ें👇।https://youtube.com/@jpbharatlive?si=FuBHAc5Xdedkpmx6


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports