धनबाद: निरसा विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के पति शहीद सुशांतो सेनगुप्ता, शहीद डी.डी. पाल और शहीद संजय सेनगुप्ता के 25वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी शामिल हुईं। उन्होंने शहीदों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके साहस, संघर्ष एवं बलिदान को नमन किया।
तारा देवी ने शहीदों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
















