,

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन साइबर प्रहार में 121 साइबर अपराधी गिरफ्तार

JP Bharat Shareआसनसोल: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइबर प्रहार’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त से शुरू हुए विशेष अभियान में अब तक 121 कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। नियामतपुर और दुर्गापुर चिन्हित हुए हॉटस्पॉट पुलिस…

JP Bharat Share

आसनसोल: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइबर प्रहार’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त से शुरू हुए विशेष अभियान में अब तक 121 कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

नियामतपुर और दुर्गापुर चिन्हित हुए हॉटस्पॉट

पुलिस ने जांच और निगरानी के आधार पर नियामतपुर और दुर्गापुर को साइबर अपराध के प्रमुख हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया है। अभियान के दौरान साइबर अपराध से जुड़े कुल 10 मामले दर्ज किए गए, जिनमें कार्रवाई करते हुए 121 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

साइबर अपराध पर लगातार नजर

साइबर विभाग के एडीसी राहुल पांडेय के अनुसार, साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस की निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क और गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports