, ,

श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, गोविंदपुर सीओ ने जारी किया नोटिस

JP Bharat Shareगोविंदपुर अंचल क्षेत्र के जियलगोड़ा में श्मशान घाट जाने वाले रास्ते की सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। इस संबंध में गोविंदपुर अंचल कार्यालय ने जियलगोड़ा निवासी भोला साव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अंचल अधिकारी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, मौजा जियलगोड़ा के खाता संख्या 10…

JP Bharat Share

गोविंदपुर अंचल क्षेत्र के जियलगोड़ा में श्मशान घाट जाने वाले रास्ते की सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। इस संबंध में गोविंदपुर अंचल कार्यालय ने जियलगोड़ा निवासी भोला साव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

अंचल अधिकारी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, मौजा जियलगोड़ा के खाता संख्या 10 एवं प्लॉट संख्या 1043, जो वर्तमान में खाता संख्या 243 तथा प्लॉट संख्या 965 और 966 के रूप में दर्ज है, झारखंड सरकार की भूमि है। प्रशासन का कहना है कि इस भूमि का उपयोग लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा श्मशान घाट आने-जाने के रास्ते के रूप में किया जाता रहा है।

नोटिस में आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बाहरी दीवार और अन्य निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है। मामले को गंभीर मानते हुए अंचल कार्यालय ने संबंधित व्यक्ति को सभी आवश्यक राजस्व दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि श्मशान घाट तक पहुंचने वाला रास्ता बाधित हुआ तो अंतिम संस्कार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासनिक कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। संबंधित दस्तावेजों की जांच और पक्षकारों की सुनवाई के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports