,

सिजुआ भू-धंसान के बाद शव के साथ धरना जारी, मुआवजा और सुरक्षित पुनर्वास की मांग

JP Bharat Shareधनबाद: जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर तीन पटिया में मंगलवार को हुई भू-धंसान की घटना के बाद सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष शव के साथ धरना जारी है। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर जिला पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती की गई है। धरने का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस…

JP Bharat Share

धनबाद: जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर तीन पटिया में मंगलवार को हुई भू-धंसान की घटना के बाद सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष शव के साथ धरना जारी है। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर जिला पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती की गई है।

धरने का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता अशोक प्रकाश लाल समेत अन्य लोगों ने कहा कि पीड़ित परिवारों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने बीसीसीएल प्रबंधन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने और लोगों के सुरक्षित पुनर्वास की मांग की है।

पीड़ित महिलाओं के अनुसार, घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। सुरक्षा के कारण कई परिवार रात में सिजुआ स्टेडियम स्थित राहत शिविर में रहने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि प्रबंधन की ओर से भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन मुआवजा और स्थायी पुनर्वास की ठोस व्यवस्था होने तक वे अपने घरों को छोड़ना नहीं चाहते।

परिवारों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि इलाके में जमीन धंसने का खतरा अभी बना हुआ है, जिससे किसी भी समय जान-माल का नुकसान हो सकता है।

समाचार लिखे जाने तक क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर धरना जारी था और सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस व सीआईएसएफ जवान तैनात थे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports