,

युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की पहल, 30 सितंबर तक ऑनलाइन क्विज में भाग लेने का मौका

JP Bharat Shareरांची: युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 17 अगस्त से 30 सितंबर तक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में युवा…

JP Bharat Share

रांची: युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 17 अगस्त से 30 सितंबर तक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में युवा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा ले सकते हैं। रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेरा युवा भारत के राज्य कार्यालय की राज्य निदेशक ललिता कुमारी और डिप्टी डायरेक्टर श्वेता सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता देश के 10 रीजन में आयोजित की जा रही है। झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा को एक रीजन में शामिल किया गया है। इन तीनों राज्यों के लिए “सतत औद्योगीकरण और संसाधन आधारित विकास” विषय निर्धारित किया गया है।

प्रतियोगिता के माध्यम से झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से एक-एक युवा का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

खास बात यह है कि चयनित युवाओं को अगले वर्ष 12 जनवरी, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद का अवसर मिल सकता है। यह मंच युवाओं को अपने विचार रखने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका को समझने का अवसर देगा।

मेरा युवा भारत ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन क्विज में हिस्सा लेने और नेतृत्व के साथ राष्ट्र निर्माण की मुहिम से जुड़ने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports