, ,

सिंदरी के नवनियुक्त डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो से भाजपा नेताओं की शिष्टाचार मुलाकात

JP Bharat Shareसिंदरी के नवनियुक्त डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो से भाजपा नेताओं ने की शिष्टाचार मुलाकात सिंदरी: सिंदरी के नवनियुक्त डीएसपी Prakash Chandra Mahato से भाजपा नेत्री Tara Devi एवं धनबाद जिला ग्रामीण मंत्री Dr Nishi Mahato ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक…

JP Bharat Share

सिंदरी के नवनियुक्त डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो से भाजपा नेताओं ने की शिष्टाचार मुलाकात

सिंदरी: सिंदरी के नवनियुक्त डीएसपी Prakash Chandra Mahato से भाजपा नेत्री Tara Devi एवं धनबाद जिला ग्रामीण मंत्री Dr Nishi Mahato ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान भाजपा नेत्री तारा देवी एवं डॉ. निशि महतो ने नवनियुक्त डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। दोनों नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सिंदरी क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा के लिए सफल कार्यकाल की कामना की।

बैठक में क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। साथ ही नागरिकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अपराध नियंत्रण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

नवनियुक्त डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई तथा जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के सहयोग से बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने की बात कही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports