सिंदरी में आयोजित गणेश पूजा में धनबाद के मेयर संजीव सिंह शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने कहा कि प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर करें और सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
गणपति बप्पा मोरया!
जय श्री गणेश!
















