,

स्कूलों में हर घंटे वाटर ब्रेक का आदेश, गर्मी से बचाव के लिए सख्त निर्देश

JP Bharat Shareधनबाद में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने सभी स्कूलों को अहम निर्देश जारी किए हैं। अब जिले के हर विद्यालय में प्रत्येक एक घंटे पर वाटर ब्रेक के लिए घंटी बजेगी,…

JP Bharat Share

धनबाद में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने सभी स्कूलों को अहम निर्देश जारी किए हैं। अब जिले के हर विद्यालय में प्रत्येक एक घंटे पर वाटर ब्रेक के लिए घंटी बजेगी, ताकि बच्चे नियमित रूप से पानी पी सकें और लू से सुरक्षित रह सकें।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार सभी हेडमास्टरों को सतर्क रहने को कहा गया है। स्कूलों में घड़ा, सुराही समेत पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ मध्यान भोजन छांव में परोसने और हाथ धोने की व्यवस्था भी छायादार स्थान पर करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा बच्चों को स्कूल आते-जाते समय टोपी या छाता का उपयोग करने, नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से ओआरएस और ग्लूकोज की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गर्मी के इस मौसम में बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें:-Dhanbad Hirapur Theft Case: 6 बड़े खुलासे, बंद घर से लाखों के गहने और कैश चोरी

Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports