,

स्थाई लोक अदालत के कैंप कोर्ट में 14 मामलों का हुआ निपटारा, ₹1.19 लाख की कराई गई रिकवरी

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तथा निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर स्थाई लोक अदालत द्वारा कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य लंबे समय से लंबित मामलों का आपसी सुलह और समझौते के माध्यम से त्वरित निष्पादन करना था। कैंप कोर्ट का आयोजन बैंक…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तथा निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर स्थाई लोक अदालत द्वारा कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य लंबे समय से लंबित मामलों का आपसी सुलह और समझौते के माध्यम से त्वरित निष्पादन करना था।

कैंप कोर्ट का आयोजन बैंक ऑफ इंडिया में किया गया, जहां वर्षों से लंबित ऋण संबंधी 14 सुलहनीय मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। लोक अदालत की पहल से संबंधित पक्षों के बीच सहमति बनी और मामलों का समाधान संभव हो सका।

मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष पीयूष कुमार तथा सदस्यों सुधीर कुमार सिन्हा और दुर्गा चरण निश्चल के प्रयासों से कुल 1 लाख 19 हजार 650 रुपये की रिकवरी कराई गई।

उन्होंने कहा कि स्थाई लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम करना तथा पक्षकारों को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। आपसी सहमति से मामलों के समाधान से समय और संसाधनों दोनों की बचत होती है।

अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कैंप कोर्ट आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को लोक अदालत के माध्यम से न्याय का लाभ मिल सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports