, ,

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले 14 वर्षीय छात्र की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

JP Bharat Shareगिरिडीह: गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्र पीयूष कुमार सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीयूष कुमार सिंह रोजाना की…

JP Bharat Share

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्र पीयूष कुमार सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीयूष कुमार सिंह रोजाना की तरह बुधवार सुबह अपने एक मित्र के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए बायो डायवर्सिटी पार्क की ओर निकला था। इसी दौरान कठवारा के पास मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलने पर पीरटांड़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की पहचान के साथ चालक की तलाश में जुटी हुई है।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से दोषी वाहन चालक की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports