,

टोयोटा स्किल कॉन्टेस्ट 2026 के विजेताओं को किया गया सम्मानित, यश आदित्य ने बढ़ाया उत्साह

JP Bharat Shareधनबाद: गोविंदपुर स्थित न्यू नीरो मोड़ में धनबाद टोयोटा द्वारा रविवार को टोयोटा स्किल कॉन्टेस्ट 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आरएसवाईए ग्रुप की धनबाद एवं दुर्गापुर स्थित सभी लोकेशनों के कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर अपनी तकनीकी दक्षता, ग्राहक सेवा और कार्यकुशलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित…

JP Bharat Share

धनबाद: गोविंदपुर स्थित न्यू नीरो मोड़ में धनबाद टोयोटा द्वारा रविवार को टोयोटा स्किल कॉन्टेस्ट 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आरएसवाईए ग्रुप की धनबाद एवं दुर्गापुर स्थित सभी लोकेशनों के कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर अपनी तकनीकी दक्षता, ग्राहक सेवा और कार्यकुशलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित सम्मान समारोह में संस्थान के निदेशक यश आदित्य ने विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कर्मचारियों के कौशल विकास, टीम वर्क और ग्राहक सेवा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रतियोगिता के विजेताओं में सर्विस एडवाइजर (बॉडी एंड पेंट) श्रेणी में गोपी गोराई, सर्विस एडवाइजर (जनरल सर्विस) में राहुल कुमार मंडल, बॉडी टेक्नीशियन में मो. आफताब आलम, पेंट टेक्नीशियन में मो. आरिफ अंसारी, यू-ट्रस्ट प्रोक्योरमेंट ऑफिसर में संपद नारायण तफादार, गेस्ट रिलेशन में निशु कुमारी बर्मन, जीईएम सेल्स में रमेश पोद्दार, पार्ट्स एग्जीक्यूटिव में अमन अहमद, जनरल टेक्नीशियन में हसैन अंसारी तथा टीएल सेल्स श्रेणी में शैलेन्द्र तिवारी को विजेता घोषित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के रनर-अप प्रतिभागियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सभी विजेता एवं उपविजेताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनके प्रयासों की सराहना की गई।

निदेशक यश आदित्य ने सभी विजेताओं को आगामी टोयोटा स्किल कॉन्टेस्ट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में आरएसवाईए ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रतिभागी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर ग्रुप सेल्स जीएम सुनील सिंह, सर्विस जीएम सुप्रतिम देबनाथ, अजय सिंह, चिरंजीब मुखर्जी सहित संस्थान के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports