, ,

कतरास महाविद्यालय में क्लस्टर सिस्टम के विरोध में छात्रों का बढ़ता आक्रोश

JP Bharat Shareकतरास : कतरास महाविद्यालय में विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम को लेकर छात्र-छात्राओं का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इस व्यवस्था के खिलाफ छात्रों ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि क्लस्टर सिस्टम लागू होने से उनकी पढ़ाई और भविष्य दोनों प्रभावित होंगे। कतरास महाविद्यालय की कार्यकारी अध्यक्ष नंदनी कुमारी ने…

JP Bharat Share

कतरास : कतरास महाविद्यालय में विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम को लेकर छात्र-छात्राओं का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इस व्यवस्था के खिलाफ छात्रों ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि क्लस्टर सिस्टम लागू होने से उनकी पढ़ाई और भविष्य दोनों प्रभावित होंगे।

कतरास महाविद्यालय की कार्यकारी अध्यक्ष नंदनी कुमारी ने कहा कि यह सिस्टम छात्र हित में नहीं है और इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। वहीं महाविद्यालय अध्यक्ष शाहबाज खान ने कहा कि क्लस्टर सिस्टम लागू होने पर छात्रों को अपने विषय की पढ़ाई के लिए 50 से 60 किलोमीटर दूर दूसरे कॉलेजों में जाना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राएं इतनी दूरी तय कर नियमित पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। साथ ही छात्राओं की सुरक्षा और आवागमन की समस्या भी गंभीर रूप से सामने आएगी।

छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने प्राचार्य से भी आग्रह किया कि छात्रों की समस्याओं को मजबूती से विश्वविद्यालय तक पहुंचाया जाए और कतरास महाविद्यालय में क्लस्टर सिस्टम लागू नहीं होने दिया जाए।

छात्र प्रतिनिधियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो सभी छात्र-छात्राएं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports