,

10 लाख के इनामी नक्सली अमृत होरो गिरफ्तार, PLFI को बड़ा झटका

JP Bharat Shareरांची पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के स्टेट चीफ और 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र स्थित महुगांव जंगल इलाके में की गई।…

JP Bharat Share

रांची पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के स्टेट चीफ और 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र स्थित महुगांव जंगल इलाके में की गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृत होरो अपने साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के निर्देशन और डीएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। देर रात जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और PLFI संगठन से जुड़े पर्चे बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक अमृत होरो पिछले करीब 16 वर्षों से झारखंड के कई जिलों में सक्रिय था। उसके खिलाफ रांची, खूंटी, गुमला और लोहरदगा समेत विभिन्न जिलों में हत्या, रंगदारी, लेवी वसूली, फायरिंग और आगजनी के 50 से अधिक मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि संगठन के नाम पर व्यवसायियों और ठेकेदारों से फोन कॉल और सोशल मीडिया ऐप के जरिए लेवी की मांग की जाती थी। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से PLFI संगठन की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed