,

10वें इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 के लिए झारखंड की टीम नेपाल रवाना

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड के खेल जगत के लिए गौरव का क्षण है। राज्य के प्रतिभाशाली फुटबॉल एवं वॉलीबॉल खिलाड़ी 10वें इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए धनबाद से आसनसोल होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस के माध्यम से नेपाल के लिए रवाना हुए। खिलाड़ियों के प्रस्थान के दौरान उत्साह का माहौल…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड के खेल जगत के लिए गौरव का क्षण है। राज्य के प्रतिभाशाली फुटबॉल एवं वॉलीबॉल खिलाड़ी 10वें इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए धनबाद से आसनसोल होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस के माध्यम से नेपाल के लिए रवाना हुए। खिलाड़ियों के प्रस्थान के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और वैश्विक स्तर पर अनुभव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। प्रतियोगिता में झारखंड की टीम अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में हिस्सा लेगी।

टीम के कोच के रूप में श्री चैतन्य स्कूल के परवेज आलम, डी नोबिली स्कूल के अंकित श्रीवास्तव तथा जी. एम. पब्लिक स्कूल, चैतागोमोह के बाबल कुमार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देंगे। वहीं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि गिरधारी महतो तथा कोच कैलाश महतो भी टीम के साथ नेपाल रवाना हुए हैं।

खेल प्रेमियों और राज्यवासियों ने टीम को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि झारखंड के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। यह प्रतियोगिता केवल खेल मुकाबला नहीं, बल्कि झारखंड की प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports