,

12-13 जून को धनबाद में सजेगा ‘उड़ान एग्जिबिशन’, देशभर के एक्सक्लूसिव उत्पाद होंगे आकर्षण का केंद्र

JP Bharat Shareधनबाद: लेडीज जीतो विंग धनबाद की ओर से 12 एवं 13 जून को धनसार स्थित सिद्धि विनायक होटल में दो दिवसीय ‘उड़ान एग्जिबिशन’ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देश के विभिन्न शहरों और राज्यों से आए प्रदर्शक अपने एक्सक्लूसिव उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। शनिवार को धनबाद क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता…

JP Bharat Share

धनबाद: लेडीज जीतो विंग धनबाद की ओर से 12 एवं 13 जून को धनसार स्थित सिद्धि विनायक होटल में दो दिवसीय ‘उड़ान एग्जिबिशन’ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देश के विभिन्न शहरों और राज्यों से आए प्रदर्शक अपने एक्सक्लूसिव उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।

शनिवार को धनबाद क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में लेडीज जीतो विंग की कोषाध्यक्ष रिद्धि गोधा ने बताया कि यह संस्था का दूसरा उड़ान एग्जिबिशन है। उन्होंने कहा कि पहली प्रदर्शनी को लोगों का शानदार समर्थन मिला था, जिसके बाद इस बार आयोजन को और अधिक भव्य बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, कानपुर, राजस्थान, नागपुर, जमशेदपुर, पुरुलिया, बनारस सहित देश के विभिन्न हिस्सों से प्रदर्शक इस एग्जिबिशन में भाग लेंगे। यहां कई ऐसे लेटेस्ट और एक्सक्लूसिव उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे, जो पहली बार धनबाद के लोगों को देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।

एग्जिबिशन में आकर्षक साड़ियां, डिजाइनर सूट, आभूषण, गिफ्ट आइटम्स, होम डेकोर उत्पाद और अन्य लाइफस्टाइल उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध रहेगी। आयोजकों ने धनबादवासियों से इस आयोजन में शामिल होकर विभिन्न राज्यों के बेहतरीन उत्पादों को देखने, परखने और अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी करने की अपील की है।

आयोजन के दौरान स्वादिष्ट व्यंजनों और विभिन्न फूड स्टॉल्स की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे यह प्रदर्शनी खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन और स्वाद का भी विशेष केंद्र बनेगी।

प्रेस वार्ता में लेडीज जीतो विंग की अध्यक्ष तनु जैन, मुख्य सचिव प्रीति जैन, संयुक्त सचिव सोनल सांगवी सहित वंदना, तृप्ति, श्वेता मतालिया, हिमांगी, अंशी, कोमल, कामना, सरिता, रासु, स्वीटी, श्वेता, स्वाति, हिना, मीना और बबीता समेत कई सदस्य उपस्थित थीं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports