,

14 जून को होगा धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिभा सम्मान समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आगामी 14 जून को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रविवार की संध्या 5 बजे से धनसार स्थित राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित होगा। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले बालक-बालिकाओं एवं युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आगामी 14 जून को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रविवार की संध्या 5 बजे से धनसार स्थित राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित होगा। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले बालक-बालिकाओं एवं युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस आयोजन की जानकारी शुक्रवार को हीरापुर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी गई। धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज की उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उनके उत्कृष्ट कार्यों को सम्मान देना है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य अतिथियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।

प्रेस वार्ता में कृष्णा अग्रवाल, दीपक रुईया सहित धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। सभी ने समाज के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं तथा युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन को भव्य बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed