,

सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई: अवैध कोयला तस्करी में इस्तेमाल हो रही 10 मोटरसाइकिलें जब्त

JP Bharat Shareबोकारो: सीआईएसएफ इकाई सीसीएल करगली द्वारा अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। सीआईएसएफ के जवानों ने खासमहल-कोनार क्षेत्र स्थित कोयला खदान के समीप छापेमारी कर कोयला लदी 10 लावारिस मोटरसाइकिलें जब्त कीं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय कोयला…

JP Bharat Share

बोकारो: सीआईएसएफ इकाई सीसीएल करगली द्वारा अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। सीआईएसएफ के जवानों ने खासमहल-कोनार क्षेत्र स्थित कोयला खदान के समीप छापेमारी कर कोयला लदी 10 लावारिस मोटरसाइकिलें जब्त कीं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ इकाई सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्ती एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीसीएल बीएंडके एरिया में प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान सीआईएसएफ टीम ने कोयला खदान के समीप से कोयला लदी 10 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। जब्त वाहनों में JH 02L 4332, JH 09AH 1374, JH 09D 4304, JH 10BD 5996, JH 09X 9406, JH 09AT 4084 और JH 09F 7993 पंजीकरण संख्या वाली मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इसके अलावा तीन अन्य मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं, जिनकी पंजीकरण संख्या स्पष्ट रूप से पढ़ी नहीं जा सकी।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इन वाहनों का उपयोग अवैध कोयला परिवहन और तस्करी के लिए किया जा रहा था। सभी जब्त मोटरसाइकिलों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु गांधीनगर ओपी को सौंप दिया गया है।

सीआईएसएफ अधिकारियों का कहना है कि कोयला तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार के सघन अभियान जारी रहेंगे। सुरक्षा एजेंसियां खदान क्षेत्रों में लगातार निगरानी रख रही हैं ताकि अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

इस अभियान में उप कमांडेंट गारा अभिलाष, सहायक कमांडेंट वर्पे सार्थक बाबाजी, निरीक्षक शिला टोपो, सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी तथा आरक्षक वासुदेव पेगु सहित अन्य सीआईएसएफ जवानों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports